The miscreants carried out the crime by taking the employees hostage, looted Rs 19 lakh from Axis Bank in broad daylight in Patna,
राजधानी पटना के बिहटा में एक्सिस बैंक की शाखा से लुटेरों ने बैंक, ग्राहक व एक फाइनेंसकर्मी को निशाना बनाकर कुल 19.50 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
बताया जाता है कि बिहटा-मनेर मुख्य मार्ग पर देवकुली स्थित एक्सिस बैंक में करीब चार नकाबपोश अपराधियों ने घुसकर हथियार का डर दिखाकर बैंक की तिजोरी में रखे करीब 17 लाख 50 हजार रुपये, बैंक आए ग्राहक गणेश चौधरी से 41 हजार व एक माइक्रो फाइनेंस बैंककर्मी से करीब 1 लाख 45 हजार रुपये मिलाकर कुल करीब 19.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
हथियारबंद अपराधियों ने बैंक के सभी स्टाफ एवं ग्राहकों को एक कमरे में बंद कर दिया था। बदमाशों ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी और लूट को अंजाम दिया।
घटना की सूचना पर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा सहित स्थानीय थाना ने पुलिस ने पहुंचकर क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मियों ने ग्राहकों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
बैंककर्मियों को बंधन बना कर की लूटपाट
अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल बैंक के अधिकारी लूटे गए रुपयों का मिलान कर रहे हैं. रुपयों के मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने की लूट हुई है, लेकिन फिलहाल साढ़े 17 लाख रुपये लूट की बात सामने आ रही है. बैंक कर्मियों ने बताया कि लुटेरों की संख्या चार थी, जो नकाबपोश थे. दो लुटेरों ने बैंककर्मी को हथियार दिखा कर तिजोरी में रखे रुपये लूट लिए. वहीं दो अन्य लुटेरों ने बैंक के ग्राहकों से लूटपाट की.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देवकुली गांव स्थित एक्सिस बैंक में लगभग सुबह 11: 41 में चार की संख्या में नकाबपोश लोग घुसे और ग्राहक बनकर पैसा भरने को लेकर फॉर्म मांगा, इसके बाद सभी अपराधियों ने पहले हथियार निकालकर बैंक में मौजूद बैंककर्मी और ग्राहक को एक रूम में बंद कर दिया और बैंक के मैनेजर नजीर अहमद से बैंक के लॉकर की चाबी मांगी. इसके बाद बैंक के लॉकर में रखे 17 लाख 50 हजार साथ ही ग्राहक गणेश चौधरी से 41 हजार इसके अलावा बैंक में मौजूद माइक्रोफाइनेंस कर्मी से 1 लाख 45 हजार हथियार का भय दिखाकर लूट लिए. इस तरह तकरीबन 19 लाख 36 हजार लूटकर बदमाश फरार हो गए.
ग्राहक गणेश चौधरी ने बताया कि वो 41000 बैंक में जमा करने पहुंचे थे, तभी 4 की संख्या में लोग बैंक के अंदर घुसते हैं और पैसा जमा करने के लिए फॉर्म मांगते हैं. इसी दौरान एक अपराधी हथियार का भय दिखाकर मुझे डरता है और पैसा मांगता है. इसके साथ ही अन्य अपराधी सभी लोगों को बंधक बनाकर रूम में बंद कर देता है और सभी के मोबाइल को जब्त कर लेते हैं. मेरे पास 41 हजार थे, जो अपराधियों ने लूट लिया.



