Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर अबूझमाड़ में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, 8 माओवादी ढेर, एक...

नारायणपुर अबूझमाड़ में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, 8 माओवादी ढेर, एक जवान शहीद

0

 

नारायणपुर – नक्सल प्रभावित नारायणपुर-अबूझमाड़ जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है. वही एक जवान शहीद हुआ है.
बता दें कि अभी भी ये ऑपरेशन जारी है और कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अबूझमाड़ में चार जिलों की पुलिस संयुक्त ऑपरेशन कर रही है.इस मुठभेड़ में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन के बल शामिल हैं और नक्सलियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।अबूझमाड़ में पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक कुल 8 नक्सली मारे गए हैं और ड्यूटी के दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। वहीं दो जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में विस्फोट की अलग-अलग घटनाएं भी सामने आई हैं जिसमें सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए हैं। जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए हैं।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here