Home Blog Kanker News: युवती की सगाई के दूसरे दिन दोनों ने जहर खाकर...

Kanker News: युवती की सगाई के दूसरे दिन दोनों ने जहर खाकर दे दी जान…प्रेमी जोड़े की एक दूसरे से लिपटी मिली लाश,

0

Kanker News: On the second day of the girl’s engagement, both of them committed suicide by consuming poison…the bodies of the lovers were found wrapped around each other,

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में प्रेमी जोड़े का शव मिलने से सनसनी मच गई। गर्लफ्रेंड की सगाई होने से विचलित जोड़े ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका की सगाई के एक दिन बाद दोनों घर से फरार हुये और गांव के ही एक खेत में जहर खाकर जान दे दी। दोनों की लाश एक दूसरे से लिपटी हुई मिली। गांव के दो लोगों की मौत की खबर से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ाबेड़ा की है। 16 जून को गांव के सोनूराम के खेत में युवक-युवती की लाश मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Ro.No - 13759/40

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ग्राम गुड़ाबेड़ा निवासी शांति दर्राे 20 वर्ष का प्रेम संबंध गांव के ही 20 वर्षीय सोनू कोमरा के साथ था। युवती की शादी उसके परिजनों ने किसी अन्य युवक के साथ तय कर दी थी। 15 जून को युवती की धूमधाम से सगाई भी हुई।

प्रेमी जोड़े इसी बात को लेकर परेशान थे। दोनों ने सोचा कि साथ रह नहीं सकते तो साथ मर तो सकते हैं। और फिर प्रेमी जोड़े ने सगाई के एक दिन बाद 16 जून को घर से भागकर गांव के खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सगाई के बाद रात भर गायब थी लड़की

मृतिका के भाई ने बताया कि कुछ समय से गांव के ही लड़के सोनू कोमरा से अफेयर था। इसकी जानकारी उनको नहीं थी। रात में बहन जब गायब हो गई तो उसे हम लोग खोजते रहे, लेकिन रातभर वह नहीं मिली। लड़के के परिजन भा उसे ढूंढ रहे थे, लेकिन किसी की कोई खबर नहीं मिल रही थी।

गांव के ही खेत में जाकर खाया जहर

मृतिका के भाई ने बताया कि सगाई होने के बाद उनकी बहन और प्रेमी सोनू की रात में मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने गांव के ही किसान के खेत में पहुंचे, वहां जाकर दोनों ने जहर खा लिया है।ग्रामीण रामदेव पोया ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका खेत में बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे, जहां दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे हुए मिले।

प्रेमी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान प्रेमी की सांस चल रही थी, लेकिन नाबालिग का शरीर डंडा पड़ गया था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेमी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले में कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी मानिक राम ने बताया कि गुड़ाबेड़ा के सरपंच के माध्यम से सूचना मिली थी। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस की टीम देरी से घटना स्थल पहुंची थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here