Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जारी होने पर मस्तूरी के कृषि कार्यालय में...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जारी होने पर मस्तूरी के कृषि कार्यालय में किसान उत्सव के रूप में मनाया गया

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी।
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया था। शपथ ग्रहण के महज 16 घंटे बाद पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर किए थे। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जारी किया गया किस्त जारी होने के समय मस्तूरी क्षेत्र के 56 किसानों ने प्रोजेक्टर से लाइव प्रसारण से अवगत हुवे। आज 17 वी किस्त जारी होने पर मस्तूरी के कृषि कार्यालय में किसान उत्सव के रूप में मनाया गया।

वरिष्ठ कृषि अधिकारी ए के आहिरे ने उपस्थित किसान भाइयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राम नारायण राठौर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रज्जू भार्गव, भाजपा नेता धरम भार्गव कोसमडीह सरपंच प्रतिनिधि मस्तूरी सरपंच प्रतिनिधि के साथ भरत बर्मन, अमित पटेल, अजय सुमन तथा भारी संख्या में किसान शामिल रहे

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here