उत्तर बस्तर कांकेर 18 जून 2024/ कलेक्टर श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सिकल सेल बीमारी के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए आज जिला कार्यालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे एवं सहायक आयुक्त श्री एल.आर. कुर्रे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



