Home Blog स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में योग दिवस का आयोजन

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में योग दिवस का आयोजन

0

Yoga Day organized in Swami Atmanand Excellent Hindi Medium School, Raikera

घरघोड़ा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में भारत सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन रायगढ़ व जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के निर्देशानुसार एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. करण के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में 21 जून 2024 को दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया|
प्राचार्य महोदय एस.के. करण ने योग के महत्व को बताते हुए कहा प्रतिदिन योग करें और हमेशा स्वस्थ रहें| प्रधान पाठक लोचन प्रसाद पटेल ने कहा कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे हम कभी बीमार नहीं पड़ेंगे| कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल ने लोगों को योग के प्रति जागरूक होने को कहा यदि हम प्रतिदिन योग करते हैं तो हमे कभी भी अस्पताल का मुंह नहीं देखना पड़ेगा| सी.ए.सी. दशरथ साव ने कहा कि लोगों को योग के प्रति हमेंशा जागरूक रहना चाहिए और प्रतिदिन योग करना चाहिए| प्राचार्य एस.के.करण ने करो योग रहो निरोग के नारा के साथ योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया| उक्त कार्यक्रम विद्यालय एवं संकुल स्तर पर किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों, शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गणों में श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, देवघर सिंह, कु. तनुजा यादव,टिकेश प्रधान, उत्तम कुमार नगेसिया, सुधाकर तिग्गा, विजय साहू, दयासागर देहरी, रूद्र प्रताप पुरसेठ, गोविंद राम पटेल, डमरूधर पैंकरा, खेम सागर पैंकरा, सोनसाय राठिया, कार्तिक राम राठिया, भुवनेश्वर प्रसाद साहू, आशीष लकड़ा, जनसाय सिदार, अर्जुन निषाद, केशव प्रसाद बेहरा, मुरलीधर साहू श्रीमती सीता राठिया हितेश्वर कुमार निषाद जग्गू राठिया उपस्थित रहे|

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here