Home छत्तीसगढ़ विश्व सिकल सेल दिवस पर केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ में हुआ संगोष्ठी का...

विश्व सिकल सेल दिवस पर केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

0

 

 

Ro.No - 13672/156

 

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट

मनेन्द्रगढ़ /गत दिवस सिकल सेल डिजीज के लिए जागरूक करने हेतु डॉक्टर संजय सिंह ( मुख्य चिकित्सा अधिकारी) की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें वक्ता के रूप में डॉक्टर लवलेश गुप्ता एवं डॉक्टर सुमन पाल ने अपना संबोधन दिया l उन्होंने बताया की सिकल सेल डिजीज एक अनुवांशिक बीमारी है जिसका रोकथाम एवं आगे की पीढ़ी में प्रवाह रोकना ही एक महत्वपूर्ण कदम है सिकल सेल बीमारी माता-पिता से बच्चों में वंशानुगत होती हैl इसमे लाल रक्त कणिकाएं हसिये के आकार की हो जाती है जिससे खून की नालियों में उनका प्रवाह प्रभावित होता है l इसमें खून की कमी होना, कमजोरी ,पीलिया, शरीर में तीव्र दर्द होना ,न सूखने वाला घाव होना मुख्य लक्षण हैं l यह बीमारी हो जाने पर इसे ठीक नहीं किया जा सकता केवल लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है अतः इस बीमारी को न होने देना ही श्रेयस्कर है इस बीमारी के एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में प्रवाह को रोकने हेतु शादी के पहले मेडिकल कुंडली का मिलान करना जरूरी हैl बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन इसका एक प्रभावी इलाज है पर यह इलाज बहुत ही महंगा है एवं कई बार यह सफल भी नहीं होता अतः इस इस बीमारी की रोकथाम ही इसका प्रभावी इलाज है सरकार द्वारा इस बीमारी के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में भी विस्तार से बताया गया अंत में डॉक्टर संजय कुमार ने आभार व्यक्त किया l इस संगोष्ठी में चिकित्सालय के डॉ.चिन्मय पटेल,डॉ पी के सिंह, डॉ कौशिक सूत्रधार, डॉ वामन, डॉ शैलेन्द्र कुमार, डॉ सुमित मिश्रा,डॉ शेख वाफया, डॉ गौरव गुप्ता,डॉ के राम,डॉ एक्का सहित हॉस्पिटल के नर्स एवं अन्य स्टाफ एवं मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here