Home Blog सड़कें हुईं लबालब, पहली बारिश में ही नोएडा और गाजियाबाद की भीषण...

सड़कें हुईं लबालब, पहली बारिश में ही नोएडा और गाजियाबाद की भीषण जाम में फंसे ऑफिस के लिए निकले लोग

0

Roads were flooded, people going to office got stuck in huge traffic jams in Noida and Ghaziabad in the first rain itself

नोएडा/गाजियाबाद। मानसून की पहली ही बारिश में ही नोएडा और गाजियाबाद शहर की सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई है। सुबह डेढ़ घंटे की बारिश के बाद पूरा शहर पानी हो गया है। सेक्टर से लेकर सड़कों तक में भारी जलभराव हुआ है। कई क्षेत्र में एक फीट से ज्यादा पानी भर गया।
सीवर लाइन उफनाती नजर आई। इसके चलते सुबह ऑफिस के लिए निकले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ज्यादातर मुख्य सड़कों पर भारी जाम रहा। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। सेक्टर-62 समेत कई अंडरपास में भारी जल जमाव हो गया।

Ro.No - 13672/156

इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश ने गर्मी से राहत के साथ ही नोएडा प्राधिकरण की भी पोल खोल दी है। प्राधिकरण की तरफ से अभी तक पूरे शहर में नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। सेक्टर के निवासी लगातार बारिश से पहले सफाई की मांग भी कर रहे थे, लेकिन प्राधिकरण की तरफ से समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया। इसके चलते सेक्टर और सड़क तालाब बन गई है।

नोएडा के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास लगे जाम में फंसे वाहन।

सेक्टर-63 औद्योगिक क्षेत्र में भारी जलभराव होने से कई दोपहिया वाहन चालक गिर गए। लोगों के दोपहिया वाहन बंद हो गए। सेक्टर-12, 22 में भी भारी जलजमाव रहा। सेक्टर-23 व 24 में भारी दिक्कत रही। इसके अलावा सेक्टर-122, 62, 59, 12, 11, 75 में काफी दिक्कत रही।

जमा ने थामी रफ्तार

शहर में बारिश के बाद यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। सेक्टर-18, दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर-15, उद्योग मार्ग, सेक्टर-12-22, 62, 57, 58, 59, 71, मॉडल टाउन, लेबर चौक समेत अन्य मार्गों पर जलजमाव होने से भारी जाम की स्थिति रही। सुबह ऑफिस का समय होने से यातायात अधिक होने से स्थिति और भी ज्यादा खराब रही। लोगों को दो घंटे तक जाम में जूझना पड़ा।

ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली गुल

अभी तक गर्मी के चलते बिजली से जूझ रहे शहर वासियों को बृहस्पतिवार सुबह बारिश के बाद बिजली आपूर्ति का सामना करना पड़ा। ज्यादातर सेक्टरों में एक से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सुबह काम का समय होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही विद्युत निगम की तैयारियों की भी पोल खुल गई। गर्मी के बाद बारिश में भी विद्युत निगम आपूर्ति नहीं दे पाया।

गाजियाबाद : सुबह से बरसे बादल तो गर्मी से मिली राहत

बीते चार दिन से आसमान में बादल मंडरा रहे थे । मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं। बीते पांच दिन से लगातार तापमान में गिरावट बनी थी।
आसमान में बादल मंडरा रहे थे, लेकिन बारिश ने होने की वजह से काफी ज्यादा उमस भरी गर्मी महसूस हो रही थी। बृहस्पतिवार को सुबह सवेरे से बारिश शुरू हो गई। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस भरी गर्मी में लोगों का छुटकारा नहीं मिल सका।

बारिश देख झूम उठे लोग

आज सुबह मौसम के इस बदलाव को देख लोग झूम उठे। ऑफिस और अन्य काम से बाहर जा रहे लोगों के चेहरों पर मुस्कान थी। मौसम के बदलते मिजाज के साथ लोगों ने चाय की चुस्कियों का भी आनंद लिया। गुरुवार को 1 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का तापमान

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गाजियाबाद में छाए बादल, बारिश शुरू

गुरुवार सुबह से ही गाजियाबाद के आसमान में बादलों की हलचल दिख रही थी। शहर में बादलों का असर दिखा। सुबह से मध्यम से तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में बारिश का असर दिखने के बाद लोगों को हवाओं में ठंडक महसूस हुई। बारिश के बाद लगातार धूप निकलने से उमस जैसे हालात बने हुए थे। गुरुवार को सुबह से ही बारिश ने लोगों का दिन बना दिया है। ठंडी हवाओं में लोगों को मॉनसून के आगमन का अहसास हुआ। काली घटा छाने के कारण सुबह में ही लोगों को रात जैसा अहसास हुआ। गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी।

इन इलाकों को लेकर आया अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, रामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बरेली, पीलीभीत में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश होने की संभावना है। इस तरह अगले 5 दिनों तक प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में भी आंधी चलने के आसार है।

इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं में बारिश और आंधी का अलर्ट है। साथ ही गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here