Sameer Vidwans married his assistant, director of ‘Satyaprem Ki Katha’, Kartik Aaryan told his love story
नई दिल्ली। बी-टाउन में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें एक करने का काम फिल्मों ने किया है। फिल्म के सेट पर कई स्टार कपल्स की लव स्टोरी शुरू हुई है, जिसमें एक नाम जाने-माने डायरेक्टर समीर विद्वांस (Sameer Vidwans) का नाम भी शुमार है। डेटिंग के बाद अब समीर ने अपनी लेडी लव जूली सोनलकर (Juilee Sonalkar) से शादी कर ली है।
समीर विद्वांस ने रचाई शादी
समीर विद्वांस और जूली सोनालकर ने 29 जून को एक-दूसरे से शादी रचाई। इसी दिन समीर के निर्देशन में बनी हिट फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (SatyaPrem Ki Katha) को भी एक साल हो गया था। इस शादी में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी शामिल हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज शेयर की हैं।
कार्तिक आर्यन ने दिखाईं वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें
चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) स्टार कार्तिक आर्यन ने 1 जुलाई को इंस्टाग्राम अकाउंट पर समीर और जूली की शादी और वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर रिसेप्शन की है, जिसमें कार्तिक दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज दे रहे हैं।
दूसरी फोटो में वह ‘सत्यप्रेम की कथा’ के कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। बाकी फोटोज दूल्हा-दुल्हन और पार्टी में खाने का लुत्फ उठाते कार्तिक की है।
डायरेक्टर की शादी में पहुंचा ये बड़ा एक्टर
समीर और जुली की शादी में चंदू चैंपियन स्टार कार्तिक आर्यन पहुंचे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समीर और जूली की शादी और वेडंग रिसेप्शन की फोटोज भी शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘एक प्रेम कहानी जिसे हमने ‘सत्यप्रेम की कथा’ के सेट पर अपने सामने देखी। आपकी खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। बधाई हो समीर सर और जूली।’
ऐसे शुरू हुई थी समीर और जूली की प्रेम कहानी
इन तस्वीरों के साथ कार्तिक आर्यन ने बताया कि समीर विद्वांस और जूली की लव स्टोरी आखिर कहां शुरू हुई। कार्तिक ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, “एक प्रेम कहानी जिसे हमने ‘सत्यप्रेम की कथा’ के सेट पर अपने सामने पनपते हुए देखा। आपकी खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। बधाई हो समीर सर और जूली।”
बीते दिन जूली ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मराठी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। महाराष्ट्रियन ब्राइडल लुक में जूली बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने समीर क्रीम कलर की शेरवानी में अच्छे लग रहे थे। वेडिंग फोटोज के साथ जूली ने बताया कि उनकी शादी वाला दिन एपिक था, क्योंकि इस दिन चार बड़ी चीजें हुईं।
जूली ने कैप्शन में लिखा, “29 जून एपिक था। एक दिन में चार बड़े इवेंट हुए। शादी हुई, सत्यप्रेम की कथा की रिलीज को एक साल हुआ, बाबा का बर्थडे मनाया और भारत में वर्ल्ड कप जीता।”
इस डायरेक्टर ने रचाई शादी
दरअसल, जिस डायरेक्टर का इश्क मुकम्मल हुआ है वो हैं हिट फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के डायरेक्टर समीर विद्वांस। समीर विद्वांस ने अपनी असिस्टेंट डायरेक्टर जूली सोनलकर से शादी रचा ली है। समीर और जूली ने 29 जून को एक-दूसरे से शादी रचाई। इसी दिन समीर के निर्देशन में बनी हिट फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को भी एक साल हो गया था। वहीं कपल की शादी में कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने खूब धमाल मचाया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें कार्तिक ने इंस्टा पर शेयर की हैं। इसमें उन्होंने न्यूली वेड कपल की झलक भी दिखाई है साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि दोनों का प्यार कहां से शुरू हुआ था।
कार्तिक ने दोनों की लव-स्टोरी का किया खुलासा
कार्तिक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह न्यूली वेड कपल के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में कार्तिक ने समीर और जूली के शादी से लेकर रिसेप्शन तक की झलक दिखाई है। पहली तस्वीर समीर और जूली के रिसेप्शन के दौरान की है, जिसमें न्यूली वेड के साथ कार्तिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में भी कपल के रिसेप्शन की झलक ही दिखाई गई है। इसके अलावा कार्तिक ने तीसरी तस्वीर में कपल के वेडिंग की झलक दिखाई है। जिसमें न्यूली वेड साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे की खुशी भी साफतौर पर झलक रही है।समीर और जूली के वेडिंग की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कार्तिक ने बताया है कि इनकी लव-स्टोरी कैसे शुरु हुई। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘एक प्रेम कहानी जिसे हमने ‘सत्यप्रेम की कथा’ के सेट पर अपने सामने पनपते हुए देखा। आपकी खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। बधाई हो समीर सर और जूली।’



