नालसा के आदेशाअनुसार श्रीमान उत्तरा कुमार कश्यप जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्रीमती अंबा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के आदेशानुसार श्रीमान हरेंद्र सिंह नाग अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के अध्यक्षता में आज दिनांक 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर प्रबंध कार्यालय,व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे श्री चंद्र प्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय नारायणपुर के द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण 1987 को लागू करने का उद्देश्य व उसके प्रावधानों के संबंध में धारा 12 के अनुसार विधिक सेवा या सहायता कौन-कौन प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कहां दिया जाता है उच्चतम न्यायालय से लेकर तालुका स्तर पर विधिक सेवा प्राप्त कर सकता है व विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अनुसार लोक अदालत स्थाई लोक अदालत प्रावधानों के संबंध में विधिक जानकारी व सलाह दिया गया श्री घासीराम नेताम् पीएलवी प्रबंध कार्यालय नारायणपुर में स्थानीय गोंडी भाषा में विधिक जानकारी दिया, श्रीमान हरेंद्र सिंह नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम से पीड़ित महिलाओं को निशुल्क अधिवक्ता विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त करने के संबंध में विधिक जानकारी व सलाह दिया l श्रीमती हीना नाग पी एल वी किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर , सालेहा परवीन पी एल वी सिटी कोतवाली नारायणपुर, रुपाली बघेल पी एल वी थाना कोहकामेटा, वह न्यायिक कर्मचारी गण अभियोजन शाखा व अधिवक्ता संघ नारायणपुर के अधिवक्ता गढ़ नजारत शाखा के कर्मचारी गण व गांव से आये महिलाएं व ग्रामवासी उपस्थित रहे।



