Home Blog Hemant Soren: विधायक दल की बैठक में इस्तीफा देने से पहले...

Hemant Soren: विधायक दल की बैठक में इस्तीफा देने से पहले भावुक हुए चंपई सोरेन, ‘हेमंत बाबू फिर आ गए हैं’, भावी CM के लिए कही बड़ी बात

0

Hemant Soren: Champai Soren got emotional before resigning in the legislature party meeting, ‘Hemant Babu is back again’, said a big thing for the future CM

रांची। रांची में आईएनडीआईए दलों के विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। गठबंधन विधायकों के साथ हुई बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भावुक हो गए।
बैठक में विधायकों के सामने उन्होंने कहा कि मैंने पूरी निष्ठा के साथ मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है। चंपई सोरेन ने इस दौरान अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही, विश्वास करने के लिए हेमंत सोरेन का आभार जताया।

Ro.No - 13672/156

चंपई सोरेन ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया है।वह आगे भी इसे जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा हेमंत और संगठन के साथ खड़े रहेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद वे अपने आवास चले गए।
इसके बाद हेमंत सोरेन व गठबंधन के शीर्ष नेता उनके आवास पर पहुंचे। जिसके बाद वह सभी एक साथ राजभवन गए। जहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा।

हेमंत बाबू को चुना नया नेता

चंपई सोरेन ने इस्तीफा देने के बाद राजभवन के मुख्य द्वार पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गठबंधन की बैठक में राजनीतिक परिवर्तन पर विचार हुआ है। दल के अंदर भी विचार हुआ है। हेमंत के जेल जाने के बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ, तो मुझे दायित्व दिया गया।
चंपई सोरेन ने आगे कहा कि हेमंत बाबू फिर से आ गए हैं। गठबंधन ने उन्हें नया नेता चुना है। मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जैसे हमलोग के गठबंधन का निर्णय है, उसी के अनुसार मैंने किया।

तीसरी बार सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। बुधवार को गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण को बुधवार शाम ही अपना इस्तीफा सौंप दिया।
इसी दौरान, हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। राज्यपाल ने नई व्यवस्था होने तक चंपई सोरेन को पद पर बने रहने को कहा है।

नये नेता के रूप में हेमन्त बाबू को चुना गया

इस्तीफा देने के बाद राजभवन के मुख्य द्वार पर मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि गठबंधन की बैठक में राजनीतिक बदलाव पर विचार किया गया. पार्टी के अंदर भी इस पर विचार हुआ है. हेमंत के जेल जाने के बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ तो मुझे जिम्मेदारी दी गयी. चंपई सोरेन ने आगे कहा कि हेमंत बाबू फिर वापस आ गये हैं. गठबंधन ने उन्हें नया नेता चुना है. मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जैसा हमारे गठबंधन का निर्णय था, मैंने वैसा ही किया.

क्या बोले हेमंत सोरेन?

जानकारी के मुताबिक, राजभवन से सरकार बनाने का न्योता मिलने पर हेमंत सोरेन शपथ लेंगे. राज्यपाल से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने सिर्फ इतना कहा कि जल्द ही पूरी बात विस्तार से बतायी जायेगी. सीएम ने सारी बातें कही हैं. बाकी प्रक्रिया हम पूरी करेंगे.’

प्रदीप यादव के साथ चंपाई सोरेन के आवास पर पहुंचे हेमंत सोरेन

सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन ने हमें जो जिम्मेवारी सौंपी थी, उसे निभाया. हमने 5 महीने बेहतर तरीके से सरकार चलायी. बैठक के बाद वे घर लौटने लगे, तो कहा- राजभवन चलना होगा, तो बताइएगा. बैठक के बाद हेमंत सोरेन और प्रदीप यादव चंपाई सोरेन के आवास पर गये. वहां से तीनों नेता एक साथ राजभवन के लिए रवाना हुए. बैठक में हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ना है. हम सभी एकजुट रहें. भाजपा को परास्त करना है.

चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से दिया इस्तीफा

नए नेता के चयन के बाद चंपाई सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही इंडिया गठबंधन ने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुन लिया. हेमंत सोरेन अब झारखंड के सीएम की कमान संभालेंगे. दिन के 11:00 बजे हुई सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मुहर लगायी गयी.

शाम 7 बजे राजभवन पहुंचे चंपाई सोरेन

सत्ता पक्ष की बैठक के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शाम सवा सात बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. मुख्यमंत्री श्री सोरेन के साथ हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक प्रदीप यादव, विनोद सिंह, सत्यानंद भोक्ता राजभवन पहुंचे थे.

इंडिया गठबंधन ने 44 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा

चंपाई सोरेन के इस्तीफा के साथ ही इंडिया गठबंधन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार का दावा भी ठोक दिया है. इंडिया गठबंधन ने राज्यपाल को 44 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है. चंपाई सोरेन के इस्तीफे के साथ ही राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने पद पर बने रहने के लिए कहा है. इस आशय का पत्र चंपाई सोरेन को सौंपा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here