BJP gave the message of saving the environment by planting trees
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण के संवर्धन हेतु जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से 6 जुलाई तक एक पेड़ मा के नाम अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत आज भाजपा कांकेर शहर मण्डल द्वारा पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भाजपा प्रकास भरत मटियारा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, पिव मोर्चा प्रदेश महामंत्री टेकेश्वर जैन की उपस्थिति तथा मण्डल अध्यक्ष दीपक खटवानी के नेतृत्व में शहर के शीतला मंदिर व बड़े कंकालीन मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया । इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण गर्मी में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है । शहरीकरण व विकास के कारण वनों का अधांधुंध कटाई हो रही है। पृथ्वी के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है इसलिए भाजपा ने देश भर में वनों का क्षेत्रफल बढ़ाने व शहर में भी तापमान के नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया है और इस अभियान को एक पेड़ मां के नाम दिया है जिससे लोग अपने मा व अन्य परिजनों के नाम पर पेड़ लगाये व उसे बड़ा होने तक उसका संवर्धन भी करें ।
इस कार्यक्रम में राजीव लोचन सिंह, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, भूपेन्द्र नाग, ईश्वर कावड़े, संजय सिन्हा, गिरधर यादव, नीलू तिवारी, राकेश शर्मा, घनेन्द्र ठाकुर, पीयुष वलेचा, योगेश साहू, विजय लक्ष्मी कौशिक, अनिता सोनी, प्यारी साहू, उगेश्वरी उइके, जयंत अठभैया, जतीन अठभैया, प्रवेश चौहान, सुमन शर्मा, दशरथ साहू, बृजमोहन तिवारी, मीरा सलाम, उत्तम यादव, जितेन्द्र सिन्हा आदि उपस्थित रहे ।



