Police and fire brigade teams are present, fire broke out inside Logics Shopping Mall in Noida,
नई दिल्ली: नोएडा सेक्टर 32 और सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद लॉजिक्स मॉल की एक दुकान में शुक्रवार को लगी आग (Noida Logix Mall Fire) पर काबू पा लिया गया है. आग की वजह से पूरे मॉल धुंआ-धुंआ हो गया. जिसके बाद लोग बाहर की तरफ भागने लगे. इस हादसे की खबर तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर विभाग की 10 गाड़ियां और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है.
दमकल विभाग के मुताबिक, पहले 5 गाड़िया मौके पर पहुंची थीं बाद में 5 और गाड़ियों को बुलवाया गया. आग लगने की यह घटना सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर हुई. जानकारी के मुताबिक मॉल में एक शोरूम के अंदर AC में आग लग गई थी. गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ. सभी लोग सुरक्षित हैं.
कपड़े के शोरुम आग लगी
फिलहाल आग बुझाने का का चल रहा है। लॉजिक्स मॉल खाली कराया गया है। कपड़े के शोरुम आग लगी है। बड़े स्तर पर आग पर काबू पाने का काम जारी है।
सुरक्षा को देखते हुए पूरे मॉल को कराया गया खाली
जानकारी के मुताबिक भूतल पर स्थित एक गारमेंट शोरूम में लगी एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है। फिलहाल दमकल की ओर से आग पर काबू पा लिया गया है।
नोएडा सेक्टर 32 लाजिक्स मॉल में आग लगने के बाद भरा धुआं
सुरक्षा की दृष्टिगत पूरे मॉल को खाली कराया गया है। मॉल में किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं है।



