Public representatives and officials donated their labour in the cleaning campaign of Dadhiya pond
उत्तर बस्तर कांकेर, 06 जुलाई 2024/ नगर की धरोहर डढ़िया तालाब का कायाकल्प करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस सफाई अभियान में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन और एनजीओ आगे बढ़कर अपना सहयोग दे रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आज सुबह 07 बजे से ऊपर नीचे रोड किनारे स्थित डढ़िया तालाब में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सफ़ाई अभियान में श्रमदान किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सफाई अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
स्वच्छता अभियान में अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल, पार्षद श्री जयंत अटभैया, श्रीमती विजय लक्ष्मी कौशिक, श्री अरुण कौशिक, शहर के वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रमदान किया।



