Home मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती का हुआ आयोजन,

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती का हुआ आयोजन,

0

Dr. Shyamaprasad Mukherjee’s birth anniversary was celebrated,

भाजपा द्वारा जयंती के अवसर पर केल्हारी में किया गया वृक्षारोपण

Ro.No - 13848/159

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट

MCB/एमसीबी जिले के केल्हारी मंडल में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा केल्हारी हीरो शो रूम के सामने शनिवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जयंती समारोह धुम धाम से मनाया गया।उक्त कार्यक्रम दुर्गाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया, ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह ही भाजपा जिला संगठन नें जिले के सभी मंडलों में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाने के लिए मंडलवार प्रभारी नियुक्त किए गए थे। जँहा केल्हारी मंडल में कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा को नियुक्त किया गया था।समारोह में पार्टी के कार्यकर्ताओं नें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के देश के प्रति समर्पण व उनके बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया।

जयंती समारोह के अवसर पर सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा फलदार एवं छायादार वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी दुर्गा शंकर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here