Home Blog Emraan Hashmi ने तोड़ी चुप्पी, 20 साल बाद Mallika Sherawat संग लड़ाई...

Emraan Hashmi ने तोड़ी चुप्पी, 20 साल बाद Mallika Sherawat संग लड़ाई पर कहा- ‘कुछ बातें उन्होंने कही थीं…’

0

Emraan Hashmi broke his silence, said after 20 years on the fight with Mallika Sherawat- ‘She had said some things…’

नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने रोमांस थ्रिलर मर्डर में साथ काम किया था, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। यह फिल्म जितनी हिट हुई थी, उससे ज्यादा चर्चा इमरान और मल्लिका के इंटीमेट सीन ने बटोरे थे।
इस फिल्म की रिलीज के बाद इमरान हाशमी ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में मल्लिका को बैड किसर बताया था। यह बयान खूब सुर्खियों में रहा था। कहा जाता है कि इसके बाद दोनों के बीच अनबन हो गई थी। हालांकि, अप्रैल महीने में दोनों एक पार्टी में 20 साल बाद मिले। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और उनकी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुए।

Ro.No - 13672/156

20 साल बाद मिलने पर बोले इमरान

अब इमरान हाशमी ने मल्लिका से सालों बाद मिलने और उनके साथ झगड़े को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अब न्यूज 18 के साथ बातचीत में इमरान ने कहा, “यह मुलाकात बहुत गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण थी। मैंने उसे बहुत लंबे समय के बाद देखा। मुझे नहीं लगता कि मर्डर की रिलीज के बाद मैं उससे दो-तीन बार मिला था, उसके बाद हमारी कभी ऐसी मुलाकात नहीं हुई थी।”

मल्लिका संग लड़ाई पर बोले इमरान

टाइगर 3 स्टार इमरान हाशमी ने मल्लिका शेरावत के साथ लड़ाई पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, “उस समय हम जवान और बेवकूफ थे। जिंदगी में एक ऐसा दौर आता है जब आपके फैसले लेने की शक्ति बहुत सीमित होती है और आप बहुत आवेगी होते हैं। कुछ बातें उन्होंने कही थीं, कुछ मैंने कही थीं। वे मतलबी थे। मुझे लगता है कि यह बस बीती बातें हैं और हमने भी बहुत पहले ही इसे भूला दिया था। उसे देखकर बहुत अच्छा लगा। वह बहुत गर्मजोशी से भरी थीं, मैं भी।”
बात करें इमरान हाशमी के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों वेब सीरीज शोटाइम में नजर आ रहे हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रही सीरीज में उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

‘हम दोनों बेवकूफ थे, अब बीते वक्त की बात’

इमरान हाशमी ने कहा, ‘उस समय हम युवा और मूर्ख थे। आप जिंदगी में एक ऐसे दौर से गुजरते हैं, जब आपकी फैसले लेने की शक्ति इतनी सीमित हो जाती है कि आप आवेश में आ जाते हैं और जल्द गुस्सा आ जाता है। कुछ ओछी बातें उन्होंने कहीं और कुछ मैंने। लेकिन सब बीते वक्त की बात है।’

‘काश! मल्लिका संग दोबारा काम कर पाता’

इमरान हाशमी जब कुछ समय पहले मल्लिका शेरावत से मिले, तो उन्होंने सारे गिले-शिकवे भुला दिए और साथ में पपाराजी को पोज दिए थे। उस बारे में इमरान ने कहा कि जो कुछ अतीत में हुआ, वो सब भुला दिया। मल्लिका को इतने लंबे समय बाद देखना और मिलना अच्छा लगा। वह एक को-स्टार हैं और काश! मैं उनके साथ दोबारा काम कर पाता।’

‘शोटाइम’ के दूसरे सीजन में दिखेंगे इमरान हाशमी

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो इमरान हाशमी अब सीरीज ‘शोटाइम’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 12 जुलाई को रिलीज होगी। इससे पहले वह सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here