Memorandum of ST Government Servants Development Association to the Collector in the name of Chief Minister
सरगुजा व बस्तर संभाग में स्थानीय स्तर पर भर्ती एवं आदिवासी हित से संबंधित विभिन्न मांगों पर सौपा ज्ञापन
नारायणपुर- छ.ग. अजजा शासकीय सेवक विकास संघ जिला नारायणपुर द्वारा 08 जुलाई को माननीय विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री,छ.ग.शासन के नाम कलेक्टर बिपिन मांझी को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि छ.ग.लोकसेवा (पदोन्नति) नियम 2003 के नियम -5 को नये नियम से प्रतिस्थापित करने, फर्जी जाति प्रमाणपत्र धारियों के खिलाफ कार्यवाही, सरगुजा व बस्तर संभाग में स्थानीय स्तर पर भर्ती एवं आदिवासी हित से संबंधित विभिन्न मांगों का शीघ्र निराकरण हो।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक उसेंडी, भागेश्वर पात्र कन्हैया उईके,मंगलराम देहारी,सत्तेर कांगे, महेन्द्र देहारी, चुम्मन सुधाकर एवं अन्य मौजूद थे।



