Home Blog दर्ज हुई FIR,Virat Kohli के पब पर बेंगलुरु में पुलिस ने इस...

दर्ज हुई FIR,Virat Kohli के पब पर बेंगलुरु में पुलिस ने इस वजह से लिया एक्शन

0

FIR filed, Bengaluru police took action against Virat Kohli’s pub for this reason

बेंगलुरु। कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने रविवार देर रात पब खोले जाने पर कार्रवाई की। शहर के कई पबों के प्रबंधन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया। इनमें से एक पब क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाली भी है, जिसका नाम वन8 कम्यून पब है।
पुलिस ने जानकारी दी कि 6 जुलाई की रात को पब कथित तौर पर 1:20 बजे तक खुला था, जो कि नियमों के खिलाफ है। क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन ने वन 8 कम्यून पब के खिलाफ औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की है।

Ro.No - 13672/156

देर रात तक खुली था पब

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रात्रि गश्त पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि वन8 कम्यून पब देर रात चल रहा है।
जब सब-इंस्पेक्टर रात 1:20 बजे पब में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पब में ग्राहक मौजूद हैं। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य पबों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के नजदीक है पब

विराट कोहली के स्वामित्व वाली वन8 कम्यून पब दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे अन्य शहरों में भी हैं। बेंगलुरु में पिछले साल इस क्लब को खोला गया था। कस्तूरबा रोड पर रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर मौजूद है, जो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के नजदीक है।

कोहली के रेस्तरां पर FIR

पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई की रात को कब्बन पार्क थाने की पुलिस ने कर्नाटक सरकार द्वारा तय नियमों से बाहर काम करने वाले रेस्तरां, बार और पब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. पुलिस के मुताबिक कस्तूरबा रोड पर स्थित वन8 कम्यून, चर्च स्ट्रीट पर स्थित एम्पायर रेस्तरां और ब्रिगेड रोड पर स्थित पैन्जियो बार एंड रेस्तरां के मैनेजर के खिलाफ कब्बन पार्क थाने में FIR दर्ज की गई है. तय समय सीमा के बाद भी कस्टमर्स को आने की अनुमति देने के आरोप में मामले में FIR दर्ज की गई है.

1 बजे तक का है टाइम लेकिन…

बेंगलुरु में पब रात 1 बजे तक ही खुले रह सकते हैं. इसके बाद रेस्तरां में किसी भी तरह के खाने-पीने या म्यूजिक बजाने की अनुमति नहीं है. एक रिपोर्ट में कहा गया, ‘कस्तूरबा रोड स्थित वन8 कम्यून पब 6 जुलाई को रात 1.20 बजे कस्टमर्स को सर्व करता पाया गया, जो कि टाइम लिमिट से ऊपर का समय है.’ बंद होने के समय के बाद भी कस्टमर्स को सर्विस देने के लिए तीन अन्य रेस्तरां/पब पर भी कार्रवाई की गई है.

पिछले साल शुरू हुआ था रेस्तरां

दिल्ली और मुंबई में अच्छे रेस्पोंस के बाद विराट कोहली के वन8 कम्यून की ब्रांच पिछले साल दिसंबर में बेंगलुरु में भी शुरू की गई. एक इंटरव्यू में विराट ने बेंगलुरु को अपना पर्सनल पसंदीदा शहर बताया और कहा कि यह ‘उनके दिल के करीब है. इसलिए, उन्होंने इस रेस्तरां को यहां खोलने का फैसला किया. लॉन्च होने के कुछ समय बाद ही कब्बन पार्क के पास स्थित वन8 कम्यून रेस्तरां को लोगों ने पॉप्युलर बना दिया. बता दें कि वन8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता सहित कई बड़े शहरों में ब्रांच हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here