B.Sc Nursing entrance exam will be held on July 14
1664 candidates from the district will appear in the exam
उत्तर बस्तर कांकेर, 10 जुलाई 2024/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 14 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 10 से 12.15 बजे तक बी.एस.सी नर्सिग प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा में जिले के लगभग 1664 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 05 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर कांकेर, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।



