Home Blog Sarfira Box Office Day 2: दूसरे दिन कमाई में आया बड़ा उछाल,वीकेंड...

Sarfira Box Office Day 2: दूसरे दिन कमाई में आया बड़ा उछाल,वीकेंड पर छा गई अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’,

0

Sarfira Box Office Day 2: Big jump in earnings on the second day, Akshay Kumar’s ‘Sarfira’ dominated the weekend,

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की किस्मत नहीं चल रही है। ओएमजी 2 (OMG 2) को छोड़कर मिस्टर खिलाड़ी की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं। इस साल फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) के बाद अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म लेकर सिनेमाघरों में पहुंच गये हैं।

Ro.No - 13672/156

सरफिरा ने लिया इन फिल्मों से टक्कर

अक्षय कुमार ने सिनेमाघरों में उस वक्त कदम रखा, जिस पर पहले से ही प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) का कब्जा है। यही नहीं, कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म इंडियन 2 (Indian 2) भी सरफिरा के साथ ही रिलीज हुई। भले ही सरफिरा को पहले दिन निराशा मिली हो, लेकिन दूसरे दिन अक्षय कुमार ने एक राहत की सांस ली होगी।

पहले दिन सरफिरा की धीमी शुरुआत

सुधा कोंगरा प्रसाद के निर्देशन में बनी फिल्म सरफिरा ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.5 करोड़ से खाता खोला था। जैसा कि वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में बढ़ोतरी के अनुमान लगाये जाते हैं, सरफिरा के साथ भी कुछ ऐसा ही था और यही हुआ भी। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। मूवी ने शुक्रवार के मुकाबला दोगुना कमाई की।

अक्षय की फिल्म ‘सरफिरा’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘सरफिरा’ की कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है, पर फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले अच्छा कलेक्शन किया है। फिर भी फिल्म से जितनी उम्मीद थी फिल्म को जादू नहीं चला पाई। फिल्म ने दूसरे दिन यानी 13 जुलाई शनिवार को 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब फिल्म की कुल कमाई 6.75 करोड़ रुपए हो गई है।
फिल्म ‘सरफिरा’ का डायरेक्शन सुधा कोंगरा ने किया है ये फिल्म साउथ की ‘सोरारई पोटरु’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म का ओटीटी रिलीज भी सामने आ गया है। खबर है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी और ये फिल्म अगस्त के आखिर तक स्ट्रीम हो सकती है।

किससे है सामना?

अक्षय कुमार की सरफिरा के सामने प्रभास की फिल्म कल्कि और कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 है. इंडियन 2 को भारत में पहले दिन अच्छी शुरुआत मिली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया है और 25.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये कलेक्शन काफी अच्छा है. फिल्म ने हिंदी में काफी कम कमाई की है और महज 1.2 करोड़ रुपये ही कमा सकी है. अक्षय को अगर अपने बजट से ज्यादा कमाना है और फिर से ट्रैक पर वापिस आना है तो इन दोनों फिल्मों से पार पाते हुए पहले दो वीकेंड में तगड़ी कमाई करनी होगी. तभी बात बन सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here