Home Blog Gaurav Gogoi: लोकसभा में नियुक्त किया पार्टी का उपनेता, कांग्रेस ने गौरव...

Gaurav Gogoi: लोकसभा में नियुक्त किया पार्टी का उपनेता, कांग्रेस ने गौरव गोगोई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

0

Gaurav Gogoi: Appointed Deputy Leader of the Party in Lok Sabha, Congress entrusted Gaurav Gogoi with a big responsibility

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को अपने तेजतर्रार सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा सदन में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। पार्टी ने इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जानकारी दी है।
गौरव गोगोई असम की जोरहाट सीट से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 1,44,393 वोटों के भारी अंतर से चुनाव जीता है। गौरव गोगोई कई बार कांग्रेस की तरफ से संसद में पार्टी की तरफ से बहसों में शामिल होते हैं।

Ro.No - 13672/156

कोडिकुन्निल सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक

केरल से आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश पार्टी के मुख्य सचेतक होंगे। वहीं, विरुधुनगर के सांसद माणिकम टैगोर और किशनगंज के सांसद मोहम्मद जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे।
बता दें कि कांग्रेस इससे पहले केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी सौंप चुकी है।

गौरव गोगोई के साथ और भी हुई नियुक्तियां

कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता के सुरेश पार्टी को मुख्य सचेतक नियुक्त किया है. इसके अलावा सांसद माणिकम टैगोर और सांसद मोहम्मद जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे. बता दें कि मणिकम टैगोर वर्तमान में विरुधुनगर सीट से कांग्रेस पार्टी के सांसद है. मणिकम ने पहली बार साल 2009 के लोकसभा चुनाव जीता था. इसके बाद उन्होंने 2019 के भी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. वहीं मोहम्मद जावेद ने इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार के किशनगंज लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है.

जानें गौरव गोगोई के प्रारंभिक जीवन के बारे में

कांग्रेस के चर्चित नेता गौरव गोगोई प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबिया स्कूल से हुई यहीं से इन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की है. स्नातक के बाद गौरव ने 2004 में इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बी. टेक पूरा किया. फिर न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में परास्नातक किया. फिर गौरव ने राजनीति में पदार्पण किया और 2014 में गौरव कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. इसके बाद कालियाबोर सीट से जीतकर भारतीय संसद के सदस्य रूप में नियुक्त हुए. गौरव अभी जोरहाट सीट से सांसद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here