Production cost increased? Suniel Shetty’s son Ahaan, producer gave a statement about ‘Sanki’,
मुंबई। फिल्म एक्टर्स पर कई बार निर्माता ये तंज कस चुके हैं कि फिल्मों से ज्यादा खर्चे उनके होते हैं। अनुराग कश्यप से लेकर फराह खान तक, कई लोगों ने पिछले कुछ समय में इस बात के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ निर्देशक अनुराग कश्यप ने तो ये तक कह दिया था कि एक्टर्स की स्पेशल डिमांड के लिए उन्हें अपनी शूटिंग लोकेशन से काफी दूर-दूर तक गाड़ियां भेजनी पड़ती हैं, जिससे उनके प्रोडक्शन का बजट बढ़ जाता हैं।
ऐसी ही एक खबर आई थी, सुनील शेट्टी के लाडले अहान को लेकर। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अहान की टीम की वजह से मेकर्स को घाटे का सौदा हो रहा है, जिसकी वजह से वह ‘सनकी’ को ठंडे बस्ते में डालने की सोच रहे हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और साथ ही बताया है कि वह कब से ‘सनकी’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
‘सनकी’ की शूटिंग पर लगेगा ब्रेक?
आज के समय में हिंदी फिल्मों के लिए टिकट खिड़की पर अनिश्चितता बनी हुई है। सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी ने साल 2021 में प्रदर्शित फिल्म तड़प से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास नहीं कर पाई थी। फिर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अहान को एक और मौका देकर उनके साथ फिल्म सनकी बनाने की घोषणा की।
हालांकि, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि ‘सनकी’ पर संकट आ गया है। इसका कारण अहान की टीम के भारी खर्चों को बताया जा रहा है। , साजिद ने फिल्म में ग्लैमर जोड़ने के लिए अभिनेत्री पूजा हेगड़े को भी साइन कर लिया। हालांकि, अब यह फिल्म उनके लिए फायदे का सौदा नहीं दिख रही है।
अहान की टीम पर खर्च हो रहे हैं ज्यादा पैसे?
ऐसा कहा जा रहा था कि अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े के साथ-साथ उनके साथ चलने वाली टीम को भी पैसे देने पड़ रहे हैं। खासतौर पर अहान के साथ मेकअप, हेयर, ड्राइवर, स्पॉट, स्टाइलिस्ट और ट्रेनर की बड़ी टीम चलती है। साजिद को इस टीम का बिल भरना मुनाफे का सौदा नहीं लग रहा है।
अहान का स्टारडम भी अभी इतना नहीं है कि टिकट खिड़की पर धमाकेदार कमाई की उम्मीद की जा सके। ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए साजिद नाड़ियाडवाला फिलहाल इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डालने पर विचार कर रहे हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए इसे महज एक अफवाह बताया है और साथ ही ये भी कन्फर्म किया है कि वह फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं।
इस तारीख से शुरू होगी सनकी की शूटिंग
नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ‘सनकी’ की अफवाहों पर रोक लगाते हुए लिखा, “हम सनकी की शूटिंग 18 अगस्त से शुरू कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अहान की टीम की खर्चों की वजह से फिल्म को डिब्बाबंद करने की धमकी
बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की फिल्म ने साजिद नाडियाडवाला को नाराज और निराश कर दिया है. यह दावा किया गया था कि साजिद नाडियाडवाला ने अपने ‘पुराने दोस्त’ सुनील शेट्टी से वादा किया था कि वह अहान को उनकी पहली फिल्म ‘तड़प’ के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद दूसरा मौका देंगे. जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तो साजिद नाडियाडवाला ने लीड एक्टर की टीम के ज्यादा खर्चों के कारण फिल्म को बंद करने की धमकी दी.
लीड एक्टर की टीम के खर्चे देखे तो नाराज हो गए थे साजिद नाडियाडवाला: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक इनसाइडर ने बताया, ”जब साजिद नाडियाडवाला ने अपने लीड एक्टर की टीम के खर्चे देखे तो नाराज हो गए.अहान की टीम के खर्चे- (बाल, मेक-अप, स्पॉट, स्टाइलिस्ट, ड्राइवर, शेफ, ट्रेनर इत्यादि), प्रोडक्शन के पास गए तो ये इतने ज्यादा थे कि साजिद ने फिल्म को बंद करने की धमकी दी.
सुनील शेट्टी का मदद देने का भी किया गया रिपोर्ट में दावा
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि सुनील शेट्टी को साजिद नाडियाडवाला से यह अनुरोध करने के लिए आगे आना पड़ा कि वह इस प्रोजेक्ट को जाने नहीं दें. इतना ही नहीं, बॉलीवुड अभिनेता ने ज्यादा खर्चों के मामले में साजिद की मदद करने की भी पेशकश की.



