Home Blog अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही, कबाड़ समेत वाहन की जप्ती

अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही, कबाड़ समेत वाहन की जप्ती

0

Police action on illegal junk transportation, seizure of vehicle along with junk

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध कबाड़ पर जिले में लगातार कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल दिनांक 17/07/2024 के दोपहर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को उनके लगाये मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में लोहे छड़ के टुकड़े अवैध कबाड़ को धनागर की ओर से रायगढ़ की ओर जाना बताया । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ कोसमनारा तिराहा पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच किया गया । इस दौरान सफेद रंग के पिकअप क्रमांक सीजी 13 ए.आर.- 5781 को रोककर चेक किया गया । ड्राइवर ने अपना नाम राजेश गुप्ता पिता विश्वनाथ गुप्ता उम्र 42 साल निवासी गढउमरिया थाना जूटमिल रायगढ़ का रहने वाला बताया । ड्रायवर से वाहन में लोड लोहे के कबाड़ के संबंध में पूछताछ कर कागजात मांग करने पर वाहन चालक ने कोई कागजात होना नहीं बताया । पुलिस टीम द्वारा वहां में रखी संपत्ति चोरी के होने के संदेह पर जप्ती कर कबाड़ का वजन कराये जो करीब 1 टन कबाड़ कीमती- ₹20,000 पाया गया । अवैध कबाड़ मय पिकअप वाहन (कुल कीमती-₹4,20,000) जप्त कर वाहन चालक राजेश गुप्ता पर थाना कोतरारोड में इस्तगासा क्रमांक 04/2024 धारा 35(क),(ड) BNSS, 303(2) BNS के तहत कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक टिकेश्वर यादव शामिल थे ।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here