Financial assistance of Rs 4 lakh approved for the family affected by natural disaster
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत पानी टंकी में डूबने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक नक्ष ओसाका के निकटतम वारिस उनके पिता रामेश्वर ओसाका को 4 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।
Ro.No - 13672/156



