Mother planted a Banyan tree in the name of father and asked him to serve them like children
मस्तूरी। मस्तूरी के पनभरिया तालाब के मेढ़ पर मस्तूरी की वयोवृद्ध 80 वर्षीय मातृ शक्ति श्यामा अवस्थी ने पीपल बरगद के पौधे लगाया तथा पौधे की सुरक्षा कवच के लिए चारो तरफ़ जालीतार से घेरा करवाया पौधा रोपण के पश्चात श्यामा अवस्थी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए आज पौधा रोपण आवश्यक है। जिसके लिए आम लोगो को भी बढ चढ कर हिस्सा लेना चाहिए। और अपने जीवन में एक पौधा लगाना चाहिए और पौधे की सुरक्षा बच्चों की तरफ हमें और आपको करना चाहिए हमारे बुजूर्गो ने भी कहा है कि वृक्ष लगाने से पुन्य मिलता है। आज पौधा रोपण के साथ साथ उसकी देख रेख की आवश्यकता अधिक है क्योकि पौधा रोपण तो हर साल होता आया है परन्तु देखरेख के आभाव में वे सभी पौधे नष्ट हो जाते है इसलिए यह सुनिष्चित कर ले कि जो भी पौधा लगाये उसका देख रेख कर उसको वृक्ष का रूप होने तक रक्षा करते रहना चाहिए।



