Grand tree plantation event organized at DAV Public School
डीएवी पब्लिक स्कूल मस्तूरी वेद परसदा में आज पौधारोपण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र, शिक्षक और स्थानीय समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्या महोदया श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव एवं अतिथि ,कांति कुमार साहू(सरपंच प्रतिनिधि), संतोष मिश्रा,किशोर राठौर (व्यापरिकसंघ अध्यक्ष मस्तूरी),रामसनेही निर्णेजक, अमर निर्णेजक,कृष्ण कुमार उपाध्याय ,श्रीमती रेखा राज , बसंत गुप्ता (लयंश क्लब अध्यक्ष)ने दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण से की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पौधारोपण से न केवल हमारी धरती हरी-भरी होती है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करता है।
इस विशेष दिन पर स्कूल प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। छात्रों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ इस गतिविधि में भाग लिया। प्रत्येक छात्र ने एक पौधा लगाया और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण के महत्व पर व्याख्यान भी दिए गए और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का समापन प्राचार्या महोदया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।



