This thief is stealing only women’s undergarments, terror of chaddi thief in Chhattisgarh, video is going viral on social media
रायपुर। आजतक के आप ने चोरी की कई वारदातों के बारे में सुना होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक चोर बेश्कीमती सामानों को छोड़कर सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंटस चुरा रहा है। चोरी की इस घटना के बाद पीड़ित महिलाएं शर्म की वजह से शिकायत भी नहीं कर रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये चोर कौन है और आखिर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स क्यों चुरा रहा है…
दरअसल, इन दिनों कोंडागांव, केशकाल के बोरगांव क्षेत्र में चड्डी चोर का आतंक मचा हुआ है। महिलाएं जैसे ही कपड़े धोने के बाद बाहर सुखा रही है, वैसे ही एक चोर आता है और महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा कर फरार हो जाता है। महिलाएं रोज-रोज की चोरी की घटनाओं से काफी आक्रोशित है। साथ ही लोक लाज के भय से पुलिस में शिकायत भी करने से बच रही है।
वहीँ, इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। चोर एक मोटरसाइकल में आया और बाइक खड़ी कर पहले तो इधर उधर देखा और फिर मौका मिलते ही महिलाओं के अंडरगारमेंटस चुराकर फरार हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही कोंड़ागांव के लोग इस घटना के बाद से आक्रोशित नजर आ रहे है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएं।
वीडियो में कैद हुआ चोर
वीडियो दिख रहा है कि युवक बाइक से आता है और बिल्डिंग के अंदर आकर अंडर गारमेंट्स चुराकर भाग निकलता है। केशकाल के बोरगांव क्षेत्र के लोग इस शख्स से बेहद परेशान हैं। लोग बताते हैं कि महिलाएं रोजाना कपड़े साफ कर घर के बाहर लगी तार पर सुखाने के लिए डाल देती हैं। सूखने के बाद जब वे कपड़े उठाकर लाती हैं, तो अंडर गारमेंट्स गायब मिलते हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। चोरी की इस अनोखी घटना से परेशान होकर लोगों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
चड्डी चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
यहां पर मकान मालिक घर के चारों ओर सीसी कैमरा लगाया हुआ है । जब उस कैमरा में देखा गया तो एक युवक बाईक से आया है और आसपास घूमघूम कर देता है । कोई नहीं दिखाई देता है तो धीरे से घर के बाहर तार में टंगे अंडर गारमेंट्स ( चड्डी) को बड़े ही आराम से अलग अलग जगह से निकालकर छुपाते हुए बाईक से फिर फरार हो जाता है ।
चोरी के बाद से परेशान हुए किराएदार
इस चड्डी चोर के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं । पहले लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर उनके घर के सामने तारों में सुखाएं अंडरगारमेंट्स कहां गायब हो रहे हैं। लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने से चड्डी चोर का खुलासा हो गया है । फिलहाल अब तक कोई भी पुलिस में चोरी का शिकायत नहीं किया है ।



