Home Blog बुजुर्ग महिला से छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

बुजुर्ग महिला से छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

0

Bilaspur police attacks the accused who molested an elderly woman

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला और बच्चो से संबंधित अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश

Ro.No - 13672/156

थाना प्रभारी अवनीश पासवान के प्रभार लेने के बाद से लगातार हो रही है कार्यवाही

मस्तूरी। पीड़िता ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 14.01.24 के दोपहर 4.00 बजे करीबन अपने घर के अंदर खटिया में सोयी थी तब आरोपी राजकुमार अंचल कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसकर खटिया के पास आकर छेड़खानी करने लगा जिस पर थाना मस्तुरी मे अपराध धारा 452 ,354 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घर आने वाला है जिस पर आरोपी के सकुनत में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनांक 21.07.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में उ.नि सुजान जगत , आरक्षक शिवधन बंजारे , शशिकरण कुर्रे, देवसहाय जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here