Guru Purnima festival was celebrated with great pomp in Masturi Saraswati Shishu Mandir
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी।।सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी मे आज गुरुपूर्णिमा उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भवानी प्रसाद तिवारी ने गुरु परंपरा की व्याख्या करते हुए बताया कि जीवन में सफलता पाने के लिए गुरुजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद की बड़ी भूमिका होती है l हमे जीवन की दिशा को आगे बढ़ाने में गुरुजनों की भूमिका आवश्यक होता है l
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के व्यवस्थापक दिनेश सराफ ने सनातन धर्म में भगवा ध्वज की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए इसके प्रति निष्ठा और समर्पित रहने हेतु सभी को प्रेरित किया l
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय द्वारा कराया गया l अतिथिगणों का स्वागत क्रमशः दिगेश्वर श्रीवास व रामगोपाल द्वारा किया गया l
संचालन विद्यालय की वरिष्ठ आचार्य श्रीमती सीमा राठौर द्वारा किया गया l
संघ प्रार्थना व ध्वज प्रणाम/ समर्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l
इस अवसर पर दोनो पाली के समस्त आचार्यगण के साथ ही विद्यालय के सभी भैया बहन उपस्थित रहे l



