The collector approved financial assistance of Rs 8 lakh to the family affected by natural disaster
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला-कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत नदी में डुबने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक मुकेश कुमार कविराज के निकटतम वारिस उनकी माता निर्मला कविराज को 4 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह सर्पदंश से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक बामन मड़काम के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती पालो मड़काम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।



