Challenge: Humanity does not forget bullets, after rescuing the newborn baby and the mother, Nambi Keripu 196 Cobra 205 told that we are young
नवजात बच्ची वा माता जा रही थी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- जिले की उसूर ब्लॉक के अति संवेदनशील क्षेत्र से पुलिस नक्सली मुठभेड़ों की खबरें निकाल कर आती रही पर आज हट के एक खबर निकल कर आया है जहां जवानों ने अपनी ड्यूटी के अलावा मानवता का परिचय देते दिखे आपको बता दे पूरी मामला इन दिनों लगातार हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बना नदी नाले उफान पर ऐसे में जवान सुरक्षा में तैनात है। कई चुनौतियों के बीच आसान नहीं है सुरक्षा देना इन क्षेत्रों में कई बार आरोप भी लगते रहते हैं। फिर भी सुरक्षा में तैनात जवान ड्यूटी के अलावा इन्होंने आज एक गर्भवती महिला जिनकी समय से पहले प्रसव होने बाद बच्ची एवं माता का सफल रेस्क्यू कर मानवता का परिचय दिया है। यह रेस्क्यू उसूर एवं नम्बी के मध्य पड़ने वाली नम्बीधारा नदी में अत्यधिक पानी होने से नम्बी कैंप केन्द्रीय रिजर्व पुलिस 196 एवं 205 के जवानों के द्वारा नवजात शिशु एवं माता को सुरक्षित नदी पार कराया। यहां महिला नम्बी नयापारा निवासी माड़वी जागी पति माडवी आन्दा उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है। वही समय से पूर्व डिलीवरी होने से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उसूर जाना था।



