Direct admission is being given to students in Bastar University
इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक ले सकते हैं प्रवेश
उत्तर बस्तर कांकेर, 22 जुलाई 2024/ बस्तर विश्वविद्यालय, जगदलपुर द्वारा पहली बार अपने विश्वविद्यालय के विभागों में सत्र 2024-25 से बी.ए., बी.एस-सी., बी.कॉम. एम.ए., एम.ए, एमएससी. और एम.कॉम. में सीधा प्रवेश दिया जा रहा है। कोई भी विद्यार्थी सीधे विश्वविद्यालय आकर 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकता है। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://smkvbastar.ac.in पर उपलब्ध है। छात्राओं और छात्रों के रहने के लिए अलग-अलग होस्टल की सुविधा उपलब्ध है। विद्यार्थी 975 रुपये के शुल्क में ग्रेजुएशन और 3 हजार 650 रुपये के शुल्क में पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं। छात्रों के पढ़ने के लिए 24 घंटे लाइब्रेरी खुली रहेंगी। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8712227321, 8712229289 एवं ईमेल smkvbj.helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।



