So far, an average rainfall of 562 mm has been recorded in the district
उत्तर बस्तर कांकेर, 23 जुलाई 2024/ जिले में 01 जून से अब तक 562 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सर्वाधिक वर्षा नरहरपुर तहसील में 82.2 मिली मीटर तथा सबसे कम सरोना तहसील में 25.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 50 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर में 65.7, दुर्गूकोंदल में 31.3, चारामा में 58.7, अंतागढ़ में 32.1 मिलीमीटर और पखांजूर में 29.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Ro.No - 13672/156



