Provisional list of vacant posts released in Anganwadi
2 अगस्त तक मंगाये गये दावा आपत्ति
Ro.No - 13672/156
रायगढ़, 23 जुलाई 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कोतरा में कार्यकर्ता एवं बायंग तथा गढ़कुर्री में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए आवेदन मंगाये गये गये थे। प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत प्राविधिक/अनंतिम मूल्यांकन सूची परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 2 अगस्त 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) के कार्यालय में दावा-आपत्ति आवेदन लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।



