Home Blog महिला सशक्तिकरण केन्द्र के स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु पात्र-अपात्र की सूची...

महिला सशक्तिकरण केन्द्र के स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु पात्र-अपात्र की सूची जारी दावा-आपत्ति 02 अगस्त तक

0

List of eligible-ineligible candidates released for filling up the sanctioned posts of Women Empowerment Centre
Claims-objections till 02 August

उत्तर बस्तर कांकेर, 24 जुलाई 2024/ मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु जिले में स्वीकृत संविदा पदों में प्राप्त आवेदनों का पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र हेतु जिला मिशन समन्वयक, जेण्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, मल्टी टास्क स्टाफ के कुल 08 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा पात्र-अपात्र की सूची जारी की गई है, जिसका अवलोकन जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर के सूचना पटल पर भी किया जा सकता है। आवेदक 02 अगस्त तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here