Home Blog तेंदुआ खाल का फरार आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता..

तेंदुआ खाल का फरार आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता..

0

The absconding accused of leopard skin arrested, forest department got a big success..

रायगढ़ । शहर के बहुचर्चित तेंदुआ खाल मामले में लगभग 3 महीने से फरार आरोपी आकाश वर्मा को पकड़ने में आखिरकार वन विभाग सफल हुआ है। डिप्टी रेंजर हेमलाल जयसवाल ने बताया कि फरार आरोपी आकाश वर्मा के घर छापा मार कर विभाग ने एक तेंदुए की खाल सहित एयर पिस्टल, बुलेट का खोखा बरामद किया था। घटना के दिन से ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसकी पतासाजी की जा रही थी। उसकी खोजबीन के दौरान हमें मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आकाश वर्मा पिथौरा के जोगरा परतूंगा खार में छुप कर रहा था है। हमारी टीम ने आरोपी को वही से पकड़ा और उसे रायगढ़ लेकर आए। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिर उसका बयान दर्ज किया जाना है,जिसके बाद न्यायालय से उसकी रिमांड ली जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी आकाश वर्मा के विरुद्ध घटना के दिन 2 मई 2024 के दिन ही अपराध क्रमांक 4985/2,वन्य प्राणी अधिनियम की 1972 की धारा 9,39,44,48,52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here