Home Blog सुन्नी जामा मस्जिद हांफिया गौसिया मनेंद्रगढ़ द्वारा किया गया वृक्षारोपण

सुन्नी जामा मस्जिद हांफिया गौसिया मनेंद्रगढ़ द्वारा किया गया वृक्षारोपण

0

Tree plantation done by Sunni Jama Masjid Hanfiya Gausia Manendragarh

एसडीएम मनेंद्रगढ,वन विभाग के एसडीओ एवं वन परिक्षेत्र बिहारपुर रेंजर रहे मौजूद

Ro.No - 13672/156

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट

MCB/ मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत चनवारीडाड के पास में स्थित ईदगाह जमीन पर मुस्लिम समाज द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।
जँहा सुन्नी जामा मस्जिद हांफिया गौसिया मनेंद्रगढ़ की कमेटी द्वारा ईदगाह की प्रस्तावित जमीन पर सुन्नी जामा मस्जिद सदर नौशाद अंसारी के नेतृत्व में नाला के पार वृक्षारोपण कार्य किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनेंद्रगढ़ एसडीएम एवं वन मंडल मनेंद्रगढ़ के एसडीओ, वन परिक्षेत्र बिहारपुर रेंजर मौजूद रहे ।
मनेन्द्रगढ एसडीएम लिंगराज सिदार द्वारा वृक्षारोपण कर संदेश दिया गया की हमारे जीवन में पेड़ों की बहुत आवश्यकता है जिससे हम अपने आसपास वातावरण को शुद्ध कर सकते हैं,सभी को हर साल एक पेड़ लगाना चाहिए जिससे गांव,शहर का वातावरण सही बना रहे हैं।
वन मंडल मनेंद्रगढ़ के एसडीओ लक्ष्मी नारायण ठाकुर ने भी मुस्लिम समाज के साथ वृक्षारोपण किया उन्होंने बताया की हम जैसे अपने छोटे बच्चों की देखरेख करते हैं उसी तरह हमको हमारे द्वारा लगायें गये वृक्षों की भी देखरेख करनी चाहिए जिससे वह सही समय पर बड़े हो और प्रकृति का वातावरण संतुलित बना रहे।
वंही बिहारपुर रेंजर लवकुश पांडेय नें कहा कि हमारे द्वारा लगायें गये पेड़ों की देख रेख सही दिशा में होती हैं तो आने वाले समय में ये हमारे जीवन और आने वाले पीढ़ियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।
सुन्नी जामा मस्जिद हांफिया गौसिया के आवाम द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया गया सभी ने वृक्षारोपण किया और समाज को संदेस दिया कि जीने के लिए पेडो की कितनी आवश्यकता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाज के सुन्नी जामा मस्जिद सदर नौशाद अंसारी, फईम खान, अकरम मंसूरी,रफीक मेमन,बशीर अंसारी, जमील शाह,टंटू ,सिराजुद्दीन, सद्दाम,साबिर ,शानू , छोटे,असलम मंसूरी,लाला बेल्डर,समीउद्दीन ,शरीफ अंसारी, आयान,अहसानुद्दीन,जावेद भाई,सुजन भाई, वकील अंसारी, काफी संख्या में समाज के लोग वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here