Tree plantation was done in Chakradharnagar police station premises….
पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर की सफाई कर लगाये फलदार और छायादार पौधे….
Ro.No - 14097/148
25 जुलाई, रायगढ़ । “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज दिनांक 25.07.2024 को थाना चक्रधरनगर परिसर की सफाई कर नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के साथ थाना चक्रधरनगर के स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण में नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने आम का पौधा तथा थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव ने कटहल का पौधा लगाया । थाने स्टाफ ने औषधीय और छायादार नीम तथा फलदार अमरूद के पौधों का रोपण किया । नगर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को थाना परिसर में लगाये पौधों की देखरेख करना कहकर निवास स्थान के आसपास भी पौधे लगाने प्रेरित किया गया ।



