Home Blog आर्यन वर्ल्ड स्कूल, खैरपुर में मनाया गया स्थापना दिवस

आर्यन वर्ल्ड स्कूल, खैरपुर में मनाया गया स्थापना दिवस

0

Foundation Day celebrated at Aryan World School, Khairpur

रायगढ़। आर्यन वर्ल्ड स्कूल, खैरपुर में स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चुकि संस्था संचालक श्री एच. एल. यादव जी के जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम विशेष रूप से हर साल के भांति इस साल भी आर्यन वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम में डॉयरेक्टर श्री एच. एल. यादव, डायरेक्टर महोदया श्रीमती सीमा यादव, समिति सदस्य मोहम्मद राशिद खान, श्री दीपक सिंह ठाकुर एवं स्थानीय लेखक श्री एस. एन. श्रीवास्तव उपस्थित हुये। क्रार्यक्रम के शुरुआत में श्री एच. एल. यादव जी ने संस्था की स्थापना की जानकरी दी, और बच्चो को पढाई के प्रति रूचि रखने की सलाह दी तत्पश्चात श्री एस. एन. श्रीवास्तव जी ने श्री एच. एल. यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देने के उपरांत अपने लेख के प्रति बच्चो को प्रोत्साहित किये और बताया की एक संस्था का निर्माण किस तरह से किया जाता है,। कक्षा आठवी की छात्रा नेहाली बोस ने अपने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया । कक्षावार विधार्थियों ने अपना अपना नृत्य प्रस्तुत किया, एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं बड़े हर्ष-उत्साह के साथ एक ओर डैरेक्टर सर को जन्मदिन की बधाई दी और सभी कक्षा के छात्र -छात्रो ने अपने स्वनिर्मित उपहार डैरेक्टर सर को भेट किये। अंततः डायरेक्टर महोदय ने सभी विधार्थियों, एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद् ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here