Home Blog भूतपूर्व सैनिक नायक संजय पटनायक विजय दिवस पर हुए सम्मानित

भूतपूर्व सैनिक नायक संजय पटनायक विजय दिवस पर हुए सम्मानित

0

Former Army Naik Sanjay Patnaik honored on Vijay Diwas

कारगिल पर जीत हमारे शौर्य का परिचायक है जिसको प्रत्येक वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है,जिसके 25 वीं वर्षगांठ पर जिंदल पावर लिमिटेड तमनार द्वारा भी भव्य रूप से मनाया गया।संयत्र प्रमुख छबीनाथ सिंह जी, सी ई ओ माइंस ओम प्रकाश,उपाध्यक्ष गजेंद्र रावत,कार्यकारी उपाध्यक्ष दिनेश भार्गव,कार्यकारी उपाध्यक्ष संदीप सागवान,कर्नल सौरभ भट्टाचार्य के मौजूदगी में पूरे कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाया गया।
इस दौरान सेना में रहकर अपना शौर्य दिखाने भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया,इस तारतम्य में तमनार डोलसरा ग्राम के भूतपूर्व सैनिक नायक संजय पटनायक को सम्मानित किया गया,ज्ञातव्य हो संजय पटनायक 34 आर आर जाट रेजीमेंट,6 आर आर सिक्ख रेजीमेंट के आर्टलरी विभाग में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया,इस दौरान पुंच राजौरी,श्री नगर,अरुणाचल,जैसे जगहों की सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाई तथा पूरी तन्म्यता से देश सेवा कर क्षेत्र का नाम रौशन किया।
जिंदल द्वारा उनको सम्मानित किए जाने पर,क्षेत्रवासियों , सगा संबंधियों ,और मित्रों ने शुभकामनाएं दी है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here