The district has recorded an average rainfall of 695 mm so far
उत्तर बस्तर कांकेर, 27 जुलाई 2024/ जिले में 01 जून से अब तक 695.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सर्वाधिक वर्षा पखांजूर तहसील में 79.1 मिली मीटर तथा सबसे कम दुर्गूकोंदल तहसील में 8.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 38.5 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर में 48.9, चारामा में 19.4, अंतागढ़ में 48.1 मिलीमीटर, नरहरपुर में 26.7 और सरोना में 40.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Ro.No - 13672/156


