Now, after CUET UG results, students can fill their choice of courses and colleges on DU CSAS portal
नई दिल्ली। देश भर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेस में दाखिले के लिए NTA द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2024 के नतीजों की घोषणा रविवार, 28 जुलाई को कर दिए जाने के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन का दूसरे चरण शुरू हो गया है। DU UG 2024 प्रवेश पुस्तिका के अनुसार CUET UG 2024 स्कोर जारी होने के बाद स्टूडेंट्स कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर लॉग-इन करके फेज 2 की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।
पसंद के कोर्स और कॉलेज की करें च्वाइस फिलिंग
दूसरे चरण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को दिल्ली विश्वविद्यालय के CSAS पोर्टल पर जाकर अपने पंसद के प्रोग्राम और कॉलेज की च्वाइस फिलिंग करनी होगी। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि इसके लिए उन्हें DU एडमिशन CSAS पोर्टल, ugadmission.uod.ac.in पर अपने CUET UG 2024 अप्लीकेशन नंबर के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद स्टूडेंट्स अपने स्कोर के आधार पर उन्हें आवंटित किए गए कोर्स और कॉलेज की लिस्ट देख सकेंगे। इस लिस्ट में छात्र-छात्राओं को अपने पसंद के कोर्स और कॉलेज की च्वाइस फिलिंग करनी होगी।
CUET UG और 12वीं के सब्जेक्ट की करनी होगी मैपिंग
DU UG एडमिशन 2024 CSAS पोर्टल पर स्टूडेंट्स को अपने NTA द्वारा जारी CUET UG स्कोर के अनुसार आवंटित कोर्स व कॉलेज की च्वाइस फिलिंग के साथ ही साथ दाखिले से सम्बन्धित अपने 10+2 के विषयों तथा CUET UG 2024 के अंतर्गत दिए गए सब्जेक्ट पेपर की भी मैपिंग करनी होगी। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए CSAS पोर्टल पर उन्हें सब्जेक्ट की मैपिंग अनिवार्य है और इसके आधार पर उनका दाखिला हो सकेगा। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स DU UG CSAS 2024 सूचना पुस्तिका पढ़ें।
सबसे पहले कॉलेज का फॉर्म भरें
सीयूईटी का परिणाम जारी होने के बाद डीयू, जेएनयू आदि यूनिवर्सिटीज ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान उनके द्वारा चुने गए कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए फॉर्म भरना होगा. इसके लिए सभी संस्थानों ने अपनी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है. छात्रों को वेबसाइट पर जाकर कॉलेज का एडमिशन फॉर्म भरना होगा.
फॉर्म भरने के बाद काउंसलिंग का हिस्सा बनें
सीयूईटी रिजल्ट आने के बाद छात्रों को अपने CUET पर्सेंटाइल के आधार पर यूनिवर्सिटीज में अप्लाई करना होगा. हर यूनिवर्सिटी कॉलेज वाइज और कोर्स वाइज अपनी अलग-अलग कट-ऑफ जारी करेगी. अगर आप उस कट ऑफ में आते हैं तो आपको एडमिशन मिलेगा. कटऑफ जारी करने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. काउंसलिंग के दौरान च्वॉइस फिलिंग या प्रेफरेंस भरना, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज एडमिशन जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी. जेएनयू, जामिया और दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत सभी विश्वविद्यालय अपनी अलग-अलग काउंसलिंग आयोजित कराएंगे.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में क्या है एडमिशन की प्रक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर CSAS के लिए अप्लाई करना होगा. सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर से लॉगइन करने के बाद ही ये पोर्टल खुलेगा. अप्लाई करने के बाद आप कौन-सा कोर्स करना चाहते हैं इसकी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडमिशन दिया जाएगा. अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 250 रुपये फीस जमा करनी होगी.
डीयू के लिए CUET पासिंग मार्क्स
डीयू के लिए सीयूईटी उत्तीर्ण अंक डीयू द्वारा ही तय किए जाते हैं. इसके अलावा, डीयू से संबद्ध कॉलेज सीयूईटी 2024 रिजल्ट के आधार पर अपना स्वयं का कट ऑफ स्कोर निर्धारित करते हैं. डीयू के सीयूईटी उत्तीर्ण अंक सीयूईटी परीक्षा में प्राप्त 400-500 अंकों के बीच कहीं भी हो सकते हैं. डीयू के टॉप रैंक वाले कॉलेज जैसे हिंदू कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मिरांडा हाउस और लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन सीयूईटी में 700 से ऊपर का स्कोर स्वीकार करते हैं.



