Home Blog Taapsee Pannu ने एक बार फिर पैपराजी पर कसा तंज, बोलीं- ‘मैं...

Taapsee Pannu ने एक बार फिर पैपराजी पर कसा तंज, बोलीं- ‘मैं उन्हें मीडिया भी नहीं कहती’

0

Taapsee Pannu once again took a dig at the paparazzi, saying- ‘I don’t even call them media’

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो मीडिया को अपने हर छोटे से बड़े इवेंट का हिस्सा बनाते हैं। तो वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो उनसे दूर भागते हैं। इस लिस्ट में तापसी पन्नू का भी नाम शामिल है। पिछले कुछ सालों से तापसी मीडिया से कुछ उखड़ी-उखड़ी रहती हैं। कई बार उनके वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें वो पैपराजी पर भड़की नजर आई हैं। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे वह चर्चा में है।

Ro.No - 13672/156

पैपराजी को लेकर बोलीं तापसी

तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) जल्द अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ में नजर आएंगी। इस मूवी के अब तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में तापसी ने फीवर एफएम से बात बीच की है, जिसमें उन्होंने पैपराजी से चल रही नाराजगी पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह उन्हें खुश करने में विश्वास क्यों नहीं करती हैं और कैसे फोटोग्राफर अपने कमर्शियल फायदे के लिए उनके स्टेटमेंट्स और वीडियो का गलत इस्तेमाल करते हैं।

‘मैं उन्हें मीडिया नहीं कहती’

अभिनेत्री ने नेगेटिव न्यूज पर ज्यादा क्लिक मिलने पर कहा कि, “क्लिक कैसे करोगे तुम? मुझे बताओ अच्छी बातों पर कौन क्लिक करता है? मुझे बताओ तुमने आखिरी खबर कौन सी अच्छी पे क्लिक कर दिया हो? अब ये वाली खबर ज्यादा सनसनीखेज है।

इतना ही नहीं आगे एक्ट्रेस ने कहा कि, “मुझे ये चीजें फिल्में लाकर नहीं दे रही हैं। मेरी फिल्में खुद अपनी बात कहती हैं। इसलिए मुझे तथाकथित मीडिया के एक वर्ग को खुश करने की ज़रूरत नहीं है। मैं उन्हें डायरेक्ट मीडिया भी नहीं कहती क्योंकि वे अपने निहित स्वार्थ की सेवा कर रहे हैं। मैं एक सामान्य महिला है जो चाहती है कि लोग उसकी निजता का सम्मान करें।

तापसी पन्नू ने कहा कि वह मीडिया को खुश नहीं करेंगी

तापसी पन्नू ने आगे कहा, ‘मुझे ये चीजें पिक्चर लाकर नहीं दे रही हैं। मेरी फिल्में खुद ही बोलती हैं। तो मुझे तथाकथित मीडिया के एक वर्ग को खुश करने की जरूरत नहीं है। मैं उन्हें डायरेक्ट मीडिया भी नहीं कहती क्योंकि वह अपना मतलब पूरा कर रहे हैं कि कोई तो उनके पोर्टल पर क्लिक कर दे।’

तापसी पन्नू ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगी

तापसी पन्नू ने आगे कहा कि पपाराजी को अच्छे से पता होता है कि वह कब एक्ट्रेस के एकदम करीब आते हैं या फिर उन पर चिल्लाते हैं या फिर उनकी कार का पीछा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी चीज के लिए माफी नहीं मांगना चाहती हैं। वह एक सामान्य महिला हैं जो चाहती हैं कि वह उनकी निजता और उनकी फिजिकल स्पेस की इज्जत करें।

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म

तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के सीक्वल में नजर आएंगी। और 15 अगस्त को ‘खेल खेल में’ में अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय स्टाटर फिल्म का भी हिस्सा होंगी। फिलहाल वह पेरिस ओलंपिक्स में पति को सपोर्ट करने के लिए बहन के साथ रवाना हो गई हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी में बहन शगुन के साथ फोटो भी पोस्ट की है।

तापसी पन्नू का वर्क फ्रंट

तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द फिर आई हसीन दिलरूबा 2 और खेल खेल में नजर आएंगी। एक फिल्म ओटीटी पर अगस्त में रिलीज होगी। तो वहीं दूसरी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here