Major action under the leadership of police station in-charge Avnish Paswan
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो युवक को किया गिरफ्तार
चोरी का मोटर सायकल सहित अन्य दो मोटर सायकल जप्त
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी।। यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है जहा कांति कुमार कुर्रे दिनांक 25.07.2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.07.2024 को अपनी मोटर सायकल कमांक सीजी 04 के व्ही 0845 से जयरामनगर साप्ताहिक बाजार सब्जी लेने के लिए गया हुआ था मोटर सायकल को अमर दुकान के पास लॉक करके खड़ी किया था शाम करीब 05:00 बजे वापस आकर देखा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 के व्ही 0845 किमती 10000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले को देखते हुए आज दिनांक 29.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम एरमसाही में संदेही द्वारिका मिश्रा उर्फ आकाश पिता स्व रामप्रसाद मिश्रा उम्र 32 साल पता करगीरोड थाना कोटा बिलासपुर छ.ग. को बारीकी से पूछताछ किया जो दिनाक घटना समय को जुर्म करना स्वीकार करने पर मामले में चोरी गई मोसा को मौके पर बरामद किया गया तथा आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर मामले के दूसरे आरोपी आकाश भार्गव पिता राजेन्द्र भार्गव उम्र 32 साल साकिन कछार थाना मस्तुरी के मेमोरण्डम पर से दो अन्य मोसा हीरो होण्डा पैशन को आरोपी के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को आज दिनांक 29.07 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी अवनीश पासवान ,प्रधान आरक्षक विजयदीप त्रिपाठी, आरक्षक राकेश बंजारे मिथलेश सोनवानी,दिनेश निराला का विशेष योगदान रहा।



