Home Blog लंबित प्रकरणों का निबटारा करने कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

लंबित प्रकरणों का निबटारा करने कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

0

The collector gave instructions in the time-bound meeting to settle the pending cases

नियद नेल्लानार, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला स्तर के अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निबटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् आवास निर्माण के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो हितग्राही आवास बनवाने में रूचि नहीं ले रहे हैं, उनसे राशि वापस लेने की कार्यवाही करें। इसके लिए नियमानुसार कार्यवाही के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया।
आज सुबह कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने विभागवार प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके निराकरण के लिए उचित कार्यवाही करने के निर्देश विभाग प्रमुखों को दिए। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत् ठोस अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन, नियद नेल्लानार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, लखपति दीदी, प्रधानमंत्री जनमन योजना, ओडीएफ प्लस मॉडल विलेज, मनरेगा, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके पहले, गैर शासकीय संगठन प्रदान द्वारा शासन के विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के अभिसरण, सहभागिता तथा समन्वय से किए जाने वाले कार्यों के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएफओ श्री हेमचंद पहारे एवं श्री डी.पी. साहू, अपर कलेक्टर श्री एस.अहिरवार, श्री जितेन्द्र कुर्रे, जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल सहित सभी अनुभाग के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here