Home Blog बैंकर बनना देखना चाहते थे पापा डेविड धवन, बेटे Varun Dhawan को...

बैंकर बनना देखना चाहते थे पापा डेविड धवन, बेटे Varun Dhawan को , सालों बाद खुद डायरेक्टर ने किया खुलासा

0

Father David Dhawan wanted his son Varun Dhawan to become a banker, years later the director himself revealed

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेता की पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
इसके बाद वरुण ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पर्दे पर एक से बढ़कर एक सुपरहिट मूवी में काम किया। उन्होंने अपने पिता और मशहूर निर्माता डेविड धवन के साथ भी काम किया हुआ है। ऐसे में अब डायरेक्टर ने बेटे के करियर को लेकर सालों बाद एक दिलचस्प बात बताई है।

Ro.No - 13672/156

बेटे से नौकरी करवाना चाहते थे डेविड

फिल्म निर्माता डेविड धवन हाल ही में अरबाज खान के शो ‘द इन्विंसिबल’ में नजर आए। जहां उन्होंने बताया कि वो और उनकी पत्नी लल्ली धवन चाहते थे कि उनका बेटा एक बैंकर की नौकरी करे। विदेश में अपनी पढ़ाई के बाद वरुण से पूछा था कि वह क्या करना चाहते हैं, जिस पर लल्ली ने बैंकिंग करियर का सुझाव दिया क्योंकि यह काफी फेमस हो रहा था, लेकिन वरुण का इरादा तो एक्टिंग में आने का था।

करण जौहर से मांगा था काम

आगे डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने ”वरुण ने काम मांगने के लिए चुपचाप करण जौहर से संपर्क किया था और इस बारे में वह कुछ नहीं जानते थे। आगे उन्होंने कहा कि, वरुण ने करण जौहर की सहायक के तौर पर काम करने का विकल्प चुनकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद वह करण के साथ माई नेम इज खान की शूटिंग करने के लिए विदेश चले गए। डेविड ने आगे कहा, ”करण हमारे घर आए और कहा कि वह उन्हें लॉन्च करना चाहते हैं और उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ एक फोटोशूट किया।

वरुण धवन की आने वाली फिल्में

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ‘बवाल’ में देखा गया था। अब जल्द अभिनेता सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे। इसके अलावा बेबी जॉन, भेड़िया 2, नो एंट्री 2 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे।

वरुण को बैंकर बनाना चाहते थे

वरुण ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से पहले करण जौहर को माय नेम इज खान फिल्म के दौरान असिस्ट किया था. डेविड ने अरबाज खान को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे वरुण ने खुद करण को अप्रोच किया था, ताकि वो उन्हें इंडस्ट्री में लॉन्च करे. जबकि डेविड और उनकी पत्नी करुणा धवन को लगता था वो बैंकर के तौर पर अच्छा काम कर सकते हैं.
डेविड बोले- वरुण विदेश से पढ़ाई करके वापस आया और मैंने पूछा- तुम जीवन में क्या करना चाहते हो? करुणा ने कहा- आजकल हर कोई बैंक की नौकरी कर रहा है. हमने कभी फिल्मों के बारे में बात नहीं की. लेकिन अचानक वरुण, करण जौहर के पास गया और कहा- मैं आपको असिस्ट करना चाहता हूं. जाहिर है, करण हमारे परिवार को अच्छी तरह से जानता था और वो लोग ‘माई नेम इज खान’ पर काम करने के लिए विदेश चले गए. कैमरामैन, रवि चंद्रन ही थे जिन्होंने करण को उस पर नजर रखने के लिए कहा था.

सिद्धार्थ से हुए इनसिक्योर

इसी के साथ डेविड ने बताया कि कैसे वरुण को सिद्धार्थ से इनसिक्योरिटी होने लगी थी. डेविड बोले- करण हमारे घर आए और कहा कि वो वरुण को लॉन्च करना चाहते हैं और उन सबने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ मिलकर एक फोटोशूट भी किया. स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शूटिंग के वक्त डेविड अक्सर सेट पर होते थे. उन्होंने याद करते हुए कहा- मैं उनके साथ था और कुछ दिन तो वरुण बहुत परेशान भी रहता था. तब मैंने वरुण से कहा- दो हीरो वाली फिल्मों में ऐसी चीजें होती हैं. सुनो बेटा, तुम बहुत अच्छे हो. तुम्हारा आत्मविश्वास कुछ और ही है. डरो मत, आगे बढ़ो.
वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर की जल्द ही भेड़िया 2 आने वाली है. वो सिटाडेल हनी बनी से ओटीटी डेब्यू की भी तैयारी कर रहे हैं. इसमें उनके साथ समांथा रुथ प्रभु होंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here