The collector honored retired employee Shri Umang Singh Mandavi
पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान कर दी आत्मीय विदाई
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने सेवानिवृत्त जेल मुख्य प्रहरी उमंग सिंह मंडावी को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस दौरान मंडावी को कलेक्टर पाण्डेय ने पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान कर आत्मीय विदाई दी। कलेक्टर पाण्डेय ने कहा कि शासकीय कर्मचारी-अधिकारी अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय शासकीय सेवा में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते है। उनके सेवानिवृत्ति के दौरान बिना किसी अवरोध के पेंशन प्राधिकार पत्र मिलने से सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक रूप से सक्षम रहते है। पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान करने हेतु सहयोगी अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी, नारायण गवेल, जिला कोषालय अधिकारी महावीर टंडन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी, बीएमओ भोपालपटनम डॉ. चेलापति राव, सहायक जेल अधीक्षक अश्वनी कुमार शुक्ला सहित जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारीगण, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।



