Home Blog Abhishek Bachchan के बिना न्यूयॉर्क पहुंचीं Aishwarya Rai,हॉलिडे कर रही हैं एन्जॉय...

Abhishek Bachchan के बिना न्यूयॉर्क पहुंचीं Aishwarya Rai,हॉलिडे कर रही हैं एन्जॉय , अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों के बीच, ऐश्वर्या राय ने कही वो बात, जिसको सुनने का फैंस कर रहे थे इंतजार

0

Aishwarya Rai reached New York without Abhishek Bachchan,
is enjoying her holiday, amidst the rumors of divorce from Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai said the thing which fans were waiting to hear

नई दिल्ली. बच्चन परिवार बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवारों में से एक है. अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के साथ बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पिछले कई दिनों से बच्चन परिवार में खटपट की खबरें सुर्खियों में हैं. 15 दिनों से ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ न्यूयॉर्क में थीं. चर्चाएं थीं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच बात तलाक तक पहुंच गई है. इन कथित चर्चाओं के बीच ऐश्वर्या भारत लौट आई हैं. भारत वापस आने के बाद उन्होंने पैप्स के सवालों का जो जवाब दिया. उन्होंने वो जवाब दिया जिसको सुनने का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे.
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच क्या चल रहा है? क्या दोनों के बीच कोई मतभेद है या ये सिर्फ अफवाहें हैं? इन सवालों का जवाब फैंस जानना चाह रहे हैं. 15 दिनों के बाद आज सुबह ही ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ वापस भारत लौटीं. तलाक की अफवाहों के बीच उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे. दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे, जिसके बाद से बच्चन परिवार में खटपट की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. यहां तक तो ठीक था लेकिन जैसे ही अभिषेक बच्चन ने एक तलाक का पोस्ट एक्स पर लाइक किया तो इसने ऐसी अफवाहों में आग में घी डालने का काम कर दिया.
एक पैपराजी ने पूछा, ‘मैम आप कैसी हैं?’ इसका जवाब देते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘सब ठीक है, शुक्रिया.’ एक पैपराजी ने उसके साथ एक फोटो लेने की भी मांग की तो वह और मुस्कुराई. उन्होंने सुनिश्चित किया कि आराध्या सुरक्षित रूप से कार में बैठ जाए, जिसके बाद वह एयरपोर्ट स्टाफ के साथ सेल्फी क्लिक करती नजर आईं. फोटो

Ro.No - 13672/156

कैसे पता चला ऐश्वर्या न्यूयॉर्क पहुंचीं

दरअसल, न्यूयॉर्क की रहने वाली जेरी रेयना नाम की एक फैन ने ऐश्वर्या राय के साथ एक तस्वीर साझा की है. ऐश्वर्या को रेड और ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. तस्वीर किसी रेस्तरां की नजर आ रही हैं. फैन के साथ तस्वीर में एक्ट्रेस मुस्कुराती नजर आ रही हैं.

ऐश्वर्या राय ने फैन को नहीं किया मायूस

ऐश्वर्या राय संग तस्वीर को साझा करते हुए जेरी ने लिखा, ‘अपने आइडल से एक जीवनकाल में दो बार मिलना, ग्रिड पर एक स्थान पाने जैसे है. मुझे मेरी सबसे अनछुई स्थिति में देखने के लिए स्वाइप करें. ऐश का हमेशा मेरे प्रति इतने दयालु रहने के लिए शुक्रिया. जैसा कि मैंने आपको मेरे जीवन में आपके प्रभाव के बारे में बताया था, आपने बहुत ध्यान से सुना. इसके लिए आपको धन्यवाद देना हमेशा से मेरा सपना था. मैं इस दुनिया में आपकी सारी खुशियों और आनंद की कामना करती हूं.’

जेरी ने दिया फैन के सवाल का जवाब

जेरी की ये पोस्ट वायरल हो रही हैं. एक फैन ने उनकी पोस्ट देखने के बाद सवाल किया कि ‘ये मौका क्या था? आप लोग किस कार्यक्रम में मिले थे? सिर्फ एक्साइटमेंट. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘वह छुट्टी पर थीं और मैं अपनी जॉब पर.’

अनंत और राधिका की शादी के बाद मुंबई से बाहर चली गईं थीं ऐश्वर्या

आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के तुरंत बाद ऐश्वर्या मुंबई से बाहर चली गई थीं. एक्ट्रेस को उनकी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था. शादी में बच्चन परिवार की एंट्री के बाद उन्होंने रेड कार्पेट पर चलकर सुर्खियां बटोरीं. शादी में रेखा के साथ भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here