Home Blog खुलकर बोलीं वसुंधरा राजे, मदन राठौड़ पर पहली बार कहा- यहां कोई...

खुलकर बोलीं वसुंधरा राजे, मदन राठौड़ पर पहली बार कहा- यहां कोई स्थाई नहीं, राजनीति में सबको साथ लेकर चलना मुश्किल

0

Vasundhara Raje spoke openly, said for the first time on Madan Rathore- No one is permanent here, it is difficult to take everyone along in politics

जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने राजनीति को उतार-चढ़ाव का दूसरा नाम बताते हुए शनिवार को कहा कि हर व्यक्ति को इस दौर से गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन में सबको साथ लेकर चलना मुश्किल काम है और बहुत सारे लोग इसमें विफल रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को जयपुर में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

Ro.No - 13672/156

किसी का पद स्थिर नहीं

वसुंधरा ने कहा,
राजनीति का दूसरा नाम है उतार-चढ़ाव। हर व्यक्ति को इस दौर से गुजरना पड़ता है। इसमें व्यक्ति के सामने तीन चीजें आती है… पद, मद और कद। पद और मद स्थाई नहीं होते, लेकिन कद स्थाई होता है।” राजनीति में यदि किसी को पद का अहंकार आ जाए, तो फिर उसका कद कम हो जाता है। आज कल लोगों को पद का मद (अहंकार) आ ही जाता है, लेकिन मदन जी को कभी पद का मद नहीं आएगा।”
वसुंधरा ने कहा कि उनकी नजर में सबसे बड़ा पद है-जनता की चाहत, जनता का प्यार और जनता का विश्वास तथा ये ऐसा पद है, जिसे कोई किसी से नहीं छीन सकता।

मदन में पद का मद नहीं आएगा

वसुंधरा राजे ने कहा कि आजकल के लोगों को पद का मद आ ही जाता है, लेकिन मदन ने मेरे साथ काम किया है और उनमें कभी भी पद का मद नहीं आएगा। राजे ने आगे कहा कि उनकी नजर में अगर कोई बड़ा पद है तो वह केवल जनता की चाहत, जनता का प्यार और जनता का विश्वास ही है। इसको कोई भी व्यक्ति छीन ही नहीं सकता है।
वसुंधरा राजे ने भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारे का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का भरोसा है कि मदन राठौड़ इस नारे को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वह सभी को साथ में लेकर चलेंगे। राजे ने यह भी कहा कि यह काफी मुश्किल काम है और बहुत सारे लोग इसमें कामयाब भी नहीं हो पाए हैं।

बीजेपी के विशाल परिवार का हिस्सा बनने का मौका मिला- वसुंधरा राजे

राजे ने कहा कि मुझे इस बार का भरोसा है कि मदन राठौड़ अपनी भूमिका को सही से निभाएंगे और पूरी लगन से काम करेंगे। वसुंधरा राजे ने कहा कि हम सब की मेहनत से बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। हमारा कार्यकर्ता धन से नहीं मन से काम करता है। विचारधारा की मशाल को आगे लेकर जाता है। मुझे भी विशाल परिवार के सदस्य बनने का सौभाग्य मिला है और बीजेपी हमारा परिवार है। वसुंधरा राजे ने कहा कि पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने मदन राठौड़ जैसे ईमानदार कार्यकर्ता को राजस्थान बीजेपी की कमान सौंपी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here