Home Blog डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

0

Applications for Dr. Khubchand Baghel Krishak Ratna Award are invited till 31st August

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 अगस्त 2024/ वर्ष 2024 हेतु ‘डॉ. खूबंचद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’ के लिए जिले के किसानों से 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर निर्धारित प्रपत्र में भरकर जमा कर सकते हैं। साथ ही आवेदन पत्र विभाग की वेबसाईट www.agriportal.cg.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है, तिथि पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजेता कृषक को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 01 नवम्बर को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप दो लाख रूपये और प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया जाएगा। यह भी बताया गया कि इसमें शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे कृषक पात्र होंगे, जो पिछले 10 सालों से कृषि कार्य कर रहे हैं तथा उनकी कुल आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि से हो।
उप संचालक ने बताया कि कृषक के मूल्यांकन एवं चयन के लिए फसल विविधिकरण एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु नवीन कृषि तकनीक अपनाया गया हो। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों से विभिन्न फसलों की उत्पादकता, उल्लेखनीय एवं नवोन्वेषी कार्य के आधार पुरस्कार हेतु कृषक का चयन किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक कृषि अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here